सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

आजमगढ़। राहुल चिल्ड्रन एकेडमी, रैदोपुर में बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें बच्चों द्वारा बनाए गए उन चित्रों को प्रदर्शित किया गया। जिसे उन्होंने अपने ज्ञान के मुताबिक ट्रैफिक रूल्स को तूलिका से कागजों पर उकेरा था। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय के बच्चों को ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करने की नसीहत दी और कहा की अठारह वर्ष से पूर्व उन्हे गाड़ी नही चलानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यातायात चिन्हों के निश्चित अनुपालन पर भी जोर दिया। उन्होंने यातायात व सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न आयामों पर भी विस्तृत चर्चा की। अनुपम सिंह ने भी सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के अनुपालन हेतु छात्रों को प्रेरित किया। संचालन वेस इंडिया के निदेशक डॉ राजेश श्रीवास्तव ने किया। विद्यालय की प्राचार्या ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ