प्रयागराज से बसपा को मिला नया जनाधार, अयोध्या में हुआ शक्ति प्रदर्शन !

 "बसपा सिर्फ एक पार्टी नहीं, एक विचारधारा है जो बहुजन समाज को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए संघर्षरत है," — पार्टी पदाधिकारी
अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को आज अयोध्या में एक और सियासी संबल मिला, जब प्रयागराज से दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। यह आयोजन बसपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर मंडल प्रभारी जगरनाथ पाल की अगुवाई में संपन्न हुआ।
इन सभी ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती की नीतियों और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता पर विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह सदस्यता अभियान मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। ओबीसी और बहुजन वर्गों को जोड़ने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा। गौरतलब है कि बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल स्वयं अयोध्या जनपद से हैं और पिछड़ा वर्ग से आते हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की मुहिम तेज कर दी है। "बसपा सिर्फ एक पार्टी नहीं, एक विचारधारा है जो बहुजन समाज को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए संघर्षरत है," — पार्टी पदाधिकारी। इस सदस्यता अभियान को पूर्वांचल में बसपा के जनाधार विस्तार की दिशा में एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। प्रमुख चेहरे जो बसपा से जुड़े:  राजेश कुमार पाल — पूर्व जिला उपाध्यक्ष (अपना दल एस) एवं शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष  
- प्रधान बैजनाथ पाल, अमित पाल, अशोक पाल, सालिक राम पाल सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ