जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह बोले—जनकल्याणकारी नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा
संवाददाता - राकेश गौतम
आजमगढ़ : जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि इन राज्यों में मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास को दर्शाती है और पार्टी के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, सतेन्द्र राय, ऋषिकेश दूबे, पवन सिंह मुन्ना, मनोज गिरी, अवनीश मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताया।
0 टिप्पणियाँ