ऑपरेशन वज्रपात के तहत अहरौला पुलिस की कार्रवाई, अभिभावक की मौजूदगी में हुई काउंसलिंग।
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर लाइसेंसी राइफल के साथ रंगबाजी प्रदर्शित करने वाली रील पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत अहरौला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर-* @itz_yadav_sarkar नामक आईडी से लाइसेंसी राइफल के साथ रील पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित युवक की पहचान उमाशंकर यादव पुत्र हीरालाल यादव, निवासी ग्राम शमशाबाद, थाना अहरौला के रूप में की।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाना परिसर में उसके अभिभावक की मौजूदगी में काउंसलिंग भी की। इस दौरान उसे सोशल मीडिया के दुरुपयोग, कानून-व्यवस्था से जुड़े नियमों और हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन के संभावित दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस के मुताबिक, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय अथवा असुरक्षा का माहौल पैदा करने वाले कृत्यों के खिलाफ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला, थाना अहरौला शामिल रहे।
स्रोत: आजमगढ़ पुलिस की प्रेस-विज्ञप्ति, 2 अक्टूबर 2026
0 टिप्पणियाँ