आर्मी भर्ती रैली के लिए साल में सिर्फ एक बार मिलेगा मौका


नई दिल्ली। उम्मीदवार इस साल से सेना भर्ती रैलियों के लिए साल में सिर्फ एक बार आवेदन कर सकते है। इतना ही नहीं अब काॅमन एंट्रेंस एग्जाम भी फिजिकल से पहले होगा। हालांकि अब तक पहले फिजिकल कराया जाता था। इसके बाद पास उम्मीदवारों को काॅमन एग्जाम देना होता था। भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव हुए है। अब उम्मीदवार साल सिर्फ एक बार ही भर्ती रैलियों के लिए आवेदन कर सकेंगें। इतना ही नहीं अब से काॅमन एंट्रेंस फिजिकल से पहले होगा। काॅमन एंट्रेंस एग्जाम में क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स का फिजिकल और मेडिकल एग्जाम बाद में होगा।

अब कैसी होगी भर्ती प्रक्रिया.....?

सबसे पहले भर्ती अधिसूचना जारी होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एडमिट कार्ड जारी होंगे। इसके बाद तय जगह पर उम्मीदवारों का काॅमन एंट्रेंस एग्जाम होगा। इसके नतीजे जारी किए जाएंगंे। इसमें पास उम्मीदवारों का दूसरे चर में फिजिकल टेस्ट और मेडिकल होगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ