रायपुर। सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी एक घर में काम करती थी। किसी वजह से काम छोड़ दिया था। और अपने बकाया पैसे मांग रही थी। काम छोड़ने और पैसे मांगने से नाराज हुए शख्स ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वो लड़की की सरेराह बाल पकड़कर घसीटता हुआ लेकर गया। इसका वीडियों भी सामने आया है।
वारदात के आरोपी के घर में काम करती थी
जानकारी के मुताबिक 15-16 साल की नाबालिग लड़की गुढ़ियारी पड़ाव में किराना कारोबारी ओंकार तिवारी के यहां घरेलू काम करने के लिए जाती थी। किसी वजह से उसने काम छोड़ दिया था। और अपने बकाया पैसे मांग रही थी। पैसे मांगने से नाराज ओंकार ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वो लड़की को सरेराह किसी तरह बाल पकड़कर घसीटता हुआ लेकर गया। इस दौरान उसके हाथ में गंडासा भी था। किसी तरह वो जान बचाकर अपने घर पहंुची।
अस्पताल में भर्ती लड़की, हालत गंभीर
हमले में घायल लड़की को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की पर धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया हैं। लड़की उसके घर काम करती थी। काम को छोड़ने व अन्य कुछ कारण से उस पर हमला किया है।
पीड़िता के भाई और मां की आपबीती
उधर, पीड़िता के भाई ने बताया िकवे एक इलाके में अपनी मां और बहन के साथ रहता है। उसकी बहन लाॅकडाउन के दौरान करीब 1 महीने तिवारी मसाला सेंटर में काम करने गई थी। स्कूल खुलने के बाद बहन ने काम पर जाना बंद कर दिया थां। लेकिन ओंकार तिवारी बार-बार उसे काम पर बुलाता था और कहता था कि उसकी बहन उसे पसंद है। उसका कहना है कि रविवार शांम मां ने फोन करके कहा कि बेटा जल्दी घर आ जाओ इस पर वो घर पहंुचा और घायल बहन को मां के साथ इलाज के लिए अस्पताल ले गया। इस दौरान उसकी मां ने कहा कि ओंकार ने मुझसे कहा था कि अपनी लड़की मुझे दे दो, मैं पत्नी बनाकर रखूंागा। तब मैने मना कर दिया था। मैने कहा था कि मेरी लड़की छोटी है। मै तुम्हारे साथ शादी नहीं करूंगी इसलिए आज उसने गले, हाथ और पैर पर हमले कर उसकी हत्या करनी चाही।
0 टिप्पणियाँ