कानपुर। भतीजे की शादी मे आई महिला की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। रिटायर्ड फौजी की पिस्टल से चली गोली महिला के सिर में लग गई। अस्पताल पहंुचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मगर महिला के परिजन कानून कार्यवाही करने को राजी नहीं हुए।
शादियों में होने वाली हर्ष फायरिंग कभी-कभी किसी की मौत का कारण बन जाती है ऐसा ही मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है। यहां भतीजे की शादी में शामिल होने आई महिला की सिंर में गोली लगने से मौत हो गई। फायर फौज से रिटायर्ड व्यक्ति की पिस्टल से किया गया था।
ममले में मृतक महिला के परिवार के लोगों ने कानूनी कार्यवाही नहीं की। मगर पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साथ ही विधिक कार्यवाही करने की बात कहीं है।
0 टिप्पणियाँ