नई दिल्ली। पुलिस ने 2012 के छवला गैंगरेपके आरोपियों में से एक व्यक्ति को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विनोद है। विनोद और उसके साथी पर एक आॅटो रिक्शा ड्राइबर की हत्या का आरोप है। कोर्ट से बरी हुए साल 2012 के छावला गैंगरेप के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लूट का विरोध करने पर पवन और उसके साथी ने आॅटो ड्राइबर की हत्या कर दी थी। कत्ल की यह घटना 26 जनवरी को द्वारका इलाके में हुई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 26 जनवरी को पवन और उसके साथी विनोद ने द्वारका इलाके में एक आॅटो रिक्शा को बुक किया। इसके कुछ देर बाद उन्होंने आॅटो वाले को लूटने की कोशिश की जब आॅटो वाले ने इसका विरोध किया तो दोनो ने आॅटो वाले के गले में चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके बाद मौके से फरार हो गए। जाॅच के दौरान पुलिस सबसे पहले पवन के पास पहंुची और इसके बाद पूछताछ में पवन ने विनोद का नाम लिया और फिर पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया। विनोद द्वारका इलाके में अपनी माॅं के साथ रह रहा था।
0 टिप्पणियाँ