युवक की हत्या में पिता-पुत्र समेत पांच गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में गड़वार पुलिस टीम युवक की हत्या मामले में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को धारा 147, 148, 323, 506 व 302 भादवि के तहत चालान न्यायालय कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।  प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजकुमार सिंह मय फोर्स व उप निरीक्षक गिरिजेश सिंह मय फोर्स देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर 12 फरवरी को पारसनाथ जायसवाल के पेट्रोल पम्प के बगल में युवक की हत्या से संबंधित अभियुक्तों को रतसड़ दक्षिणी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक सिंह उर्फ अभय सिंह पुत्र स्व. गौरीशंकर सिंह (निवासी रतसड़ कला थाना गड़वार), आशीष कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र अशोक सिंह उर्फ अभय सिंह (निवासी रतसड़ कला थाना गड़वार), आयुष कुमार पाण्डेय उर्फ गोलू पाण्डेय पुत्र कार्तिकेय कुमार पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय (निवासी रतसड़ कला थाना गड़वार), शशिजीत सिंह उर्फ बाघ सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह उर्फ नन्हकू सिंह (निवासी रतसड़ कला थाना गड़वार) व शुभम सिंह पुत्र बृजेश सिंह (निवासी रतसड़ खुर्द थाना गड़वार) शामिल है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक गिरजेश सिंह, हेड कां. संदीप यादव व राकेश कुमार, कां.  देवव्रत यादव, सर्वेश यादव, अभय सिंह व विशाल गौतम शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ