गाजियाबाद। एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका का गोली मार दी। महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि शादीशुदा होने की वजह से उसने पे्रमी से मिलना बंद कर दिया था। इससे गुस्साए युवक ने उसे गोली मार दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी आरोपी गायब है। जनपद के विजय नगर थाना क्षेत्र में 32 वर्ष की एक शादीशुदा को उसके पूर्व प्रेमी ने गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैंद हो गई। जिसमें आरोपी भागताता नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी गयी है। घटना गौशाला चैकी क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 32 साल की आसमा को उसके पूर्व प्रेमी शादाब ने गोली मारी। शादाब अपने एक साथी के साथ महिला से मिलने पहुंचा इसके बाद उसे गोली मारकर फरार हो गया। घटना कैमरे में कैद हो गयी है।
0 टिप्पणियाँ