रमजान की तैयारियां शुरू, कल दिख सकता है चांद


लखनऊ। बुधवार को रमजान का चांद दिख सकता है। इस माह में मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीहा का आयोजन किया जाता है। रमजान माह में इस्लाम धर्म के अनुयायी पूरे माह रोजा रखते है, इस दौरान भोर से सूरज डूबने तक अन्न-जल सहित सभी प्रकार की खाने-पीने की वस्तुओं का त्याग करना होता है। रमजान के रोजे का काफी महत्व होने के कारण हर मुसलमान की यह तमन्ना होती है किवह पूरे माह हर प्रकार की बुराईंयों से दूर रहते हुए केवल अल्लाह की  इबारत करें। मस्जिदों में विशेष रूप् से साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। 

नमाजियों की भीड़ को देखते हुए पानी, बिजली, चटाई आदि का विशेष रूप से प्रबंध किया  जा रहा है। जामिया हनाफिया रहमतगंज के मौलाना रियाज अहमद रकाती का कहना है, कि यह माह बरकतों व रहमतों का है। इसी महीने में कुरआन पाक नाजिल हुआ है। इस माह में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। इसके अलावा हर इबादत का सवाल बढ़ जाता हैं फर्ज का सवाल 70 गुना हो जाता है। जबकि नफल  का सवाब फर्ज के बराबर हो जाता है। इस महीने के कसरत के साथ इबादत करनी चाहिए। 23 या 24 मार्च को रमजान की पहली तारीख हो सकती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ