बलिया। प्रीतम पाठक हत्याकांड का खुलासा बलिया पुलिस ने कर दिया है। मामले में गिरफ्तार दो अभियुक्तों ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक एक अभियुक्त के प्रेम प्रसंग में प्रीतम बाधक बन रहा था, जो हत्या का कारण बना। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिश सिंह पुत्र अशोक सिंह (निवासी परिखरा थाना बांसडीह रोड़) व अनुज राय पुत्र अरविन्द राय उर्फ गुड्डू (निवासी नारायणपुर थाना बांसडीह रोड़) शामिल है।
गौरतलब हो कि बिहार के बक्सर जनपद अंतर्गत नेनुआ (डुमराव) निवासी प्रीतम पाठक पुत्र सत्यदेव पाठक अपने दोस्त निशु पाठक पुत्र पारस पाठक के साथ अपने मौसी, जो देवकली थाना सुखपुरा जनपद बलिया में रहती है के यहां आया था। शाम को घर वापस जाते समय देवकली मोड़ पर अज्ञात हमलावरों की पिटाई से प्रीतम पाठक की मौत हो गयी, जबकि गंभीरावस्था में निशु पाठक का इलाज बीएचयू ट्रामा सेन्टर में चल रहा है। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 302, 307, 352, 34 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
विवेचना के दौरान रोहित मिश्रा पुत्र सुनिल मिश्रा (निवासी : परिखरा, बांसडीह रोड), अनिश सिंह पुत्र अशोक सिंह (निवासी : परिखरा, बांसडीह रोड), अनुज राय पुत्र अरविन्द राय उर्फ गुड्डू (निवासी : नारायणपुर घरौली, बांसडीह रोड़), अवनीश चतुर्वेदी उर्फ हैपी चौबे (निवासी : सरैया, बांसडीह रोड) व नवीन यादव पुत्र राघवेन्द्र यादव (निवासी : आमघाट, बांसडीह रोड) व छह-सात लोगों का नाम प्रकाश में आया। फिर धारा 147, 148 भादवि की बढोत्तरी कर संबंधित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा पारसनाथ सिंह व उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर अनिश सिंह पुत्र अशोक सिंह व अनुज राय पुत्र अरविन्द राय उर्फ गुड्डू को अभियुक्त अनिश के घर ग्राम परिखरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि रोहित मिश्रा मेरा दोस्त है। रोहित मिश्रा अपने रिस्तेदार की पुत्री से प्यार करता था। प्रीतम पाठक, उनके प्यार में बाधक बन रहा था। 02 मार्च 2023 को रोहित मिश्रा ने मुझे व अपने साथी अनुज राय पुत्र अरविन्द राय उर्फ गुड्डू, अवनीश चतुर्वेदी उर्फ हैपी चौबे, नवीन यादव पुत्र राघवेन्द्र यादव व छह-सात अन्य लोग देवकली आये और प्रीतम पाठक का आने का इंतजार करने लगे। प्रीतम पाठक जैसे ही देवकली मोड पर अपनी बाइक से एक लडके के साथ आया, हम लोग ईंट पत्थर व लोहे के राड से उस पर हमला बोल दिये। प्रीतम पाठक कुछ दूरी पर जाकर गिर गया और एक लडका भाग गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पारसनाथ सिंह, उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह व जयप्रकाश चौकी प्रभारी हनुमानगंज, कां. तरुणराज सिंह, धीरेन्द्र यादव, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश कुमार, ओमप्रकाश थाना, सरफराज अहमद, महिला कां. ज्योत्सना यादव व पल्लवी शेखर शामिल रही।
0 टिप्पणियाँ