मेंहनगर/आजमगढ़। समाधान दिवस का आयोजन मेहनगर थाना परिसर में किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह व उप जिला अधिकारी संत रंजन व थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने वादकारियों से क्रमशः प्रार्थना पत्र लिया। कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 3 प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ शेष सम्बंधित विभागों को निस्तारण हेतु हस्तांतरित कर दिया गया। समस्त लेखपाल व कानूनगो को निर्देशित करते हुए एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने कहा कि तत्काल प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराएं इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समाधान दिवस संपन्न होने के पश्चात एडीएम आजाद भगत सिंह व उप जिला अधिकारी संत रंजन सहित कहा की तत्काल रिपोर्ट लगाने के लिए निर्देशित किया। हर समाधान दिवस पर पुराने प्रार्थना पत्र का ध्यान रखें कितना निस्तारण हुआ और कितने प्रार्थना पत्र शेष बचे। मौके कानूनगो चंद्रिका प्रसाद तथा लेखपाल संतोष कुमार सिंह, विपिन पांडेय, पंकज कुमार ,अमित तिवारी, रमेश कुमार,विनय पाण्डेय , अजय कुमार सिंह ,गौरव, रामजन्म सिंह ,देवेंद्र कुमार तथा यस आई ओपी सिंह, शिव कुमार यादव, कन्हैया लाल मौर्य, राम अवध यादव मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ