प्रयास ने किया प्रयास सभी हुए नतमस्तक


असहाय बेटियों की शादी कराने में प्रयास संगठन अव्वल 
आजमगढ़। नेकियों के क्रम में एक कड़ी और जोड़ते हुए प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा आज 40 वीं बेटी की शादी में किया गया सहयोग। पल्हनी ब्लॉक के बरामदपुर ऊंचागांव निवासिनी विधवा प्रेम कला की बिटिया की शादी 21 मई को है। प्रयास के यहां एक आस लेकर आयीं थी, संगठन ने भरोसा दिलाया था जो भी बन पड़ेगा सहयोग किया जाएगा। गुरुवार को क्रम में महिला के घर बरामदपुर पहुंच कर प्रयास संस्था के पदाधिकारियों ने जन सहयोग के माध्यम से एक बोरा आलू, एक बोरी प्याज, एक बोरी आटा, 4 साड़ियां, एक कंबल, सिलाई मशीन, पत्तल गिलास के साथ कुछ आर्थिक सहयोग करते हुए आगे भी संगठन के साथियों ने मदद का भरोसा दिलाया। बिटिया की माँ ने भावुक होकर प्रयास के साथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर शंभू दयाल सोनकर, आदित्य आज़मी, डॉ वीरेंद्र पाठक, शिव प्रसाद पाठक, राजीव कुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ