आजमगढ़। बीते 12 जून को एक पीड़िता द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि उसके पति व उसके घर वालो द्वारा वादिनी को दहेज के लिये मारपीट कर अप्राकृतिक संबंध बनाया जा रहा है तथा मना करने पर मारपीट कर बिना तलाक दिये बिना बैधानिक अलगाव के दूसरी शादी की गयी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर पुलिस ने.निकुंज पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय निवासी रामापुर थाना पवई, अरविन्द कुमार पाण्डेय पुत्र अज्ञात निवासी रामापुर थाना पवई,.प्रेमचन्द पाण्डेय पुत्र अज्ञात पता अज्ञात, नेहा दूबे पुत्री अज्ञात पता अज्ञात, मौसी उषा पाण्डेय पत्नी अज्ञात पता अज्ञात, विवेक पाण्डेय पुत्र अज्ञात पता अज्ञात 7.दीपा शुक्ला पत्नी निकुंज पाण्डेय रीवा मध्य प्रदेश हालपता रामापुर थाना पवई के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की। उसी क्रम में बुधवार को थाना पवई उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त निकुंज पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय निवासी रामापुर थाना पवई को रामापुर बाजार से गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान किया गया।
0 टिप्पणियाँ