सरकार के अत्याचार देश की मात्र शक्तियां कर रही त्राहिमाम : संगीता

महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर सुनीता सिंह का हुआ जोरदार स्वागत
आजमगढ़। जिले के समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर सुनिता सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में सुनिता सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए सुनिता सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस तरीके से राष्ट्रीय नेतृत्व में अखिलेश यादव एवं बड़ी बहन महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जो विश्वास हम जैसे लोगों पर जताया है। इसके लिए हम कोटि-कोटि अभिनन्दन करते है। व अनके विश्वास को कभी कम नही होने देगें आने वालों दिनों में 2024 का चुनाव है। हम महिला शक्तियों को साथ लेकर समाजवादी पार्टी के नीतियों व रीतियों के बल पर जन-जन के बीच जाकर समाजवादी के कारवा को आगे बढ़ाने का काम करेगी, जिससे समाजवादी पार्टी केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के पैमाने पर इस निरंकुश भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी जिसमें हम महिला शक्तियों का बड़ा योगदान होगा। सुनिता सिंह भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है। उसके विपरीत काम करती है। भाजपा की सरकार केवल नारा गढ़ती है। जैसे बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं जबकि जमीनी हालात यह कि पूरे देश के पैमाने पर बेटिओं के ऊपर अत्याचार बढ़ा है बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। बेटियों की इज्जत सरेराह इस भाजपा सरकार में लूटी जा रही है। लूट हत्या एवं बलात्कार की घटनायें आये दिन हो रही है। देश व तिरंगे का सम्मान बढाने वाली बेटियां मोदी सरकार के नाक के नीचे जंतर-मंतर घसीटी जा रही है। लेकिन मोदी व केन्द्र की सरकार अपना स्वांग रचाने में व्यस्थ है। अब देश की जनता खास कर मात्र शक्तियां इनके अत्याचारों से त्राहिमान कर रही है। और 2024 के चुनाव में इनको सत्ता से बेदखल करके ही दम लेगी। आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के प्रवक्ता डां० अभिषेक राय, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व मन्त्री डॉ० रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, पूर्व एमएलसी राकेश गुड्डू ने अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम के अध्यक्षता पार्टी के वर्तमान जिलाअध्यक्ष हवलदार यादव संचालन जिला महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया।
इस अवसर पर सना परवीन राजेश गिरी, हरिश चन्द्र यादव, द्रौपदी पांडेय, प्रेमा यादव, बबिता चौहान, सपना निषाद, दुर्गेश यादव, सीमा सिंह, महेन्द्र राजभर, अवधेश सिंह, माधुरी सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ