दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आजमगढ़ कप्तानगंज पुलिस ने स्थानीय थाने में दर्ज स्थानीय दुष्कर्म के मुकदमे के आरोपी को कोरिया बजाती रहा से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया। बता दें कि 24 जून को पीड़िता ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी अरविन्द राम पुत्र बंशू राम ग्राम छीडी गोपाल थाना कप्तानगंज पर 26 मई की रात को 1 बजे करकट में सोते समय उसके साथ छेड़खानी करने लगा चिल्लाने पर उसे जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के 161 164 के बयान के बाद मुकदमे में बढ़ोतरी करते हुए दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई। इसी क्रम में शुक्रवार को कप्तानगंज थाना निरीक्षक अपराध मय हमराही द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द राम को कौड़िया बाजार तिराहा से समय करीब 10.20 बजे कौड़िया बाजार तिराहा से गिरफ्तार करते हुए संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ