आजमगढ़ | आगामी 9 सितंबर को आयोजित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए गुरुवार को जिला जज संजीव शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को दीवानी न्यायालय से रवाना किया।इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि आगामी 9 सितंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम है। जिसकी जरिए आम जनमानस अपने छोटे मोटे विवादों को निबटा सकते हैं।
वही छोटे फौजदारी मुकदमों में जुर्म स्वीकार कर के मुकदमा खत्म करा सकते हैं।इन्ही सब बातों के व्यापक प्रचार प्रसार कर के लोगों को जागरुक करने के लिए गुरुवार प्रचार वाहन को रवाना किया गया है। यह प्रचार वाहन आज सदर तहसील, निजामाबाद फूलपुर तथा मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र में भ्रमण कर अपनी बातों को जनता तक पहुंचाएगा।वहीं शुक्रवार को लालगंज बुढनपुर तथा सगड़ी तहसील के इलाकों में लोक अदालत के उद्देश्य का प्रचार प्रसार करेगा। इस अवसर पर इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज धनंजय कुमार मिश्रा, अपर जिला जज सतीश चंद्र दिवेदी जैनेन्द्र कुमार पांडेय, ओम प्रकाश वर्मा, राम नारायन, शैलजा राठी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत सरोज, ए सी जे एम अनीता, देवेंद्र प्रताप सिंह, जे जे बोर्ड के अध्यक्ष अभिनय सिंह, सिविल जज अशोक कुमार सिंह, तारीफ मुस्तफा खान, मीनल वर्मा, ओमश्री चौरसिया, दीक्षा त्यागी, वैशाली सिंह, जागृति आदि कई न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ