अभिलेखों में हेराफेरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

एसओजी और थाना पुलिस को मिली सफलता
बलिया। पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांसडीह रोड व स्वाट की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। वर्ष 2019 से फरार चल रहे 15000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त को पुलिस टीम ने पॉलिटेक्निक चौराहा से गिरफ्तार किया है। धारा 419, 420, 467,  468, 469, 471, 472, 120बी आईपीसी में वांछित अभियुक्त कौशल किशोर पाण्डेय पुत्र विपिन बिहारी पाण्डेय (निवासी सूर्यपुरा, थाना सुखपुरा) के खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय कर दिया। 
कौशल किशोर पांडेय वर्ष 2019 में भूमि पर नाम ना होने के बावजूद दस्तावेजों व अभिलेखों में हेरफेर कर विक्रय कर दिया था। उक्त सूचना पर बांसडीह रोड पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू किया, लेकिन अभियुक्त फरार हो गया था। विवेचक द्वारा न्यायालय से एनबीडब्ल्यू,' व धारा 82 सीआरपीसी प्राप्त किया गया था। इसकी विवेचना बाद में क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी,  लेकिन लगातार फरार होने के चलते न्यायालय से अंतर्गत धारा 83 सीआरपीसी का आदेश प्राप्त कर अभियुक्त की चल अचल संपत्ति की कुर्की की गई थी। मफरूरी में आरोपपत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था, लेकिन अभियुक्त बादस्तूर फरार चल रहा था।
अभियुक्त की तलाश जनपदीय पुलिस टीम द्वारा काफी समय से की जा रही थी। बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष बांसडीह रोड राजकपूर सिंह एवं स्वाट टीम प्रभारी अजय यादव की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर थाना बांसडीह रोड अंतर्गत पॉलिटेक्निक चौराहा के पास से कौशल किशोर पाण्डेय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बांसडीह रोड राजकपूर सिंह, प्रभारी स्वाट टीम अजय कुमार यादव, स्वाट टीम हेड कां. कृष्णकुमार सिह, लवकेश पाठक, विक्रान्त कुमार, रोहित कुमार व राकेश यादव, कां. विकास सिंह, अर्जुन यादव, विनोद रघुवंशी व श्याम कुमार तथा बांसडीह रोड थाने के कां. शत्रुघन कुमार, राहुल यादव व विजय कुमार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ