आजमगढ़। कहते है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, कठिन मेहनत और परिश्रम से सफलता जरूर मिलती है। इसी क्रम में जनपद के पुलिस लाइन सभागार में यूपी पुलिस में चयनित तीन अधिकारियों को आईजी ने नियुक्ति पत्र वितरित कर उनको शुभकामनाएं दी। आईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए आईजी अखिलेश कुमार ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ