स्वतंत्रता दिवस पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी
`` ना पूछो जमाने को क्या हमारी कहानी है। हमारी पहचान तो सिर्फ ये हैं कि हम हिंदुस्तानी है : आलोक कुमार यादव
आजमगढ़ | जिले के श्याम बिहारी लालचंद्र महाविद्यालय आजमपुर में 77वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। वही ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अवध नारायण यादव रहे। जिनका स्वागत संस्था के प्रधानाचार्य आलोक कुमार यादव एवं संचालक सतीश चंद्र यादव ने सम्मान किया। शिक्षकों व छात्रों को सम्बोधित करते हुए अवध नारायण ने कहा की आज जो हम आजाद देश में घूम रहे हैं, यह आजादी ऐसे ही नहीं मिली हैं, इसके लिए देश के रणबकुरों ने अपने प्राणो की आहुति दी हैं, हमें उनके इस बलिदान को नहीं भूलना चाहिए और इन्हे हमेशा सम्मान देना चाहिए | इसके बाद छात्र-छात्रों ने मेरी देश की धरती, माँ तुझे सलाम जैसी गीतों व अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार यादव ने शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की ``ना पूछो जमाने को क्या हमारी कहानी है। हमारी पहचान तो सिर्फ ये हैं कि हम हिंदुस्तानी है।,, इसी क्रम में उन्होंने कहा कि भारत के संविधान ने हम सभी भारतीय नागरिकों को एक समान जीवन जीने का अधिकार दिया हैं, हमें संविधान के प्रति ईमानदार होना चाहिए और विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया | अंत में सभी छात्र-छात्राओं में मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। तथा अलगू स्मारक इंटर कालेज आजमपुर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया। इस मौके पर संचालक सतीश चंद्र यादव, प्रबंधक दयाराम यादव, संस्थापक लालचंद यादव (लेखपाल) अध्यक्षा संगीता यादव, रामदयाल यादव, हरिमंगल यादव, श्यामलाल, दीपक राय एवं समस्त छात्र- छात्रा और पूजा यादव, ममता यादव, कमलेश कुमार, राहुल यादव, सहित हजारों छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे |
0 टिप्पणियाँ