
आजमगढ़। दीदारगंज क्षेत्र के फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कालेज में मेरी माटी मेरा देश और घर घर झंडा फहराने को लेकर शपथ दिलाया गया। इस दौरान पौधरोपण करने और सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ धीरेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा पीजी कालेज के छात्र छात्राओं को मेरी माटी मेरा देश के तहत शपथ दिलाई गई। इसके बाद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाकर जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश का कार्यक्रम आज पूरे देश मे चलाया जा रहा है। जिस देश मे माटी की देश के लिए सौभाग्य की बात है। आज के समय मे पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी हो गया है। सभी छात्र छात्राएं अधिक पौधरोपण करते हुए पौधों को संरक्षित करे। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्र छात्राओं के द्वारा दुर्घटनाओ से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया गया। डॉ आर के उपाध्याय, डॉ आर एस एन त्रिपाठी ,अनुराधा सिंह ,सिद्धार्थ सिंह ,डॉ प्रतिमा सिंह, नितेश दुबे, निदेशक राम चन्दर मिश्र, प्रद्युम्न मिश्र आदि लोग रहे। प्रबंधक कृष्ण कांत मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ