फरियादियों की समस्याओं का करे त्वरित निस्तारण: उप महानिरीक्षक

निजामाबाद/आजमगढ़। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये फरियादियों की शकायत सुनी। इस दौरान 6 फरियादों में से एक का मौके पर ही निस्तरण किया गया शेष 5 का शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया। पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाने पर समस्या लेकर कोई भी आता है तो उसका तुरंत निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार निजामाबाद व राजस्व कर्मी एवं थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वही कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना कप्तानगंज के परिसर में समाधान समाधान दिवस का आयोजन एसएचओ विजय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पुलिस, राजस्व, विद्युत आदि से संबंधित कुल 4 प्रार्थनापत्र आये। मौके पर किसी भी प्रार्थनापत्र का निस्तारण नहीं हो पाया। सभी प्रार्थनापत्रों को थानाध्यक्ष द्वारा सम्बंधित कर्मचारियों को हस्तांतरित कर दिया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी पुलिस कर्मी, राजस्वकर्मी, विद्युत कर्मी, आदि लोग मौजूद रहे। मार्टिनगंज प्रतिनिधि के अनुसार सथनीय थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार लालगंज के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों द्वारा 19 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे। मौके पर किसी भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका। राजस्व के मामलों को निस्तारण करने के लिए नायब तहसीलदार ने बताया कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर राजस्व के मामलों का निस्तारण कराया जाएगा। थाना अध्यक्ष विनय कुमार दुबे ने कहा कि इन समस्याओं को निस्तारण करने के उपरांत संपूर्ण समाधान दिवस में अंकित किया जाएगा। जिससे जानकारी हो सके की संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की कितनी समस्याओं का समाधान हो सका है। इस दौरान राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ