आजमगढ़ : पैरा तैराक जिया राय ने 81 किमी की तैराकी 13 घंटे 10 मिनट में की पुरी, जनपद में हर्ष

स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
श्रीलंका, स्पेन मलेशिया थाईलैंड बांग्लादेश के अलावा भारत के तैराकों ने लिया हिस्सा।l
सगड़ी/आजमगढ़।तहसील क्षेत्र की कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी पैरा तैराक आजमगढ़ की दिव्यांग बिटिया जिया राय अंतर्राष्ट्रीय तैराकी में लिया हिस्सा वेस्ट बंगाल के द्वारा भागीरथी नदी पर 81 किलोमीटर की तैराकी में 15 वर्षीय जिया राय सबसे कम उम्र की तैराक रही तो विश्व की पहली महिला पैरा तैराक जिसने तैराकी को पूरा किया। जिया राय ने 13 घंटा 10 मिनट में तैराकी की पूरी तैराकी में श्रीलंका बांग्लादेश थाईलैंड स्पेन मलेशिया के अतिरिक्त भारत के 24 तैराकों ने लिया हिस्सा 14 ने तैराकी की पुरी स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।
 जानकारी के अनुसार आजमगढ़ की दिव्यांग बिटिया जिया राय 03 सितंबर 23 को भागीरथी नदी पर 81 किलोमीटर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया रविवार को सुबह 5:00 बजे अहीर घाट जंगीपुर से तरकी शुरू हुई वहीं शाम 6:10 पर गोरा बाजार घाट बहरामपुर पश्चिम बंगाल में तरह की पूरी हुई जिया राय ने 81 किमी तैराकी 13 घंटा 10 मिनट में तैराकी पुरी की।स्पेन, मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ भारत के कुल 24 तैराकों ने भाग लिया जिसमें 6 तैराक तैराकी पुरी नहीं कर पाये निर्धारित समय में जिया राय सहित 14 तैराकों ने तैराकी पुरी की इसके बाद स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व वेस्ट बेंगल अधिकारी व वेस्ट बंगाल के मंत्री के द्वारा ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 जिया राय 77 साल के तैराकी इतिहास में 81 किलोमीटर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की एकमात्र तैराक हैं। वहीं विश्व की पहली महिला पैरा तैराक जिसने तैराकी में हिस्सा लिया।
 यह आयोजन मुर्शिदाबाद स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ वेस्ट बंगाल द्वारा आयोजित किया गया है। इस आयोजन को विश्व की सबसे लंबी राष्ट्रीय ओपन वॉटर तैराकी प्रतियोगिता के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह आयोजन आजादी से पहले 1943 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम दो श्रेणियों 19 किमी और 81 किमी में आयोजित किए जाता हैं।

जिया राय ने 29 दिसंबर 2022 को विश्व की सबसे लंबी ओपन वॉटर सी स्विमिंग रिले के लिए 1100 किलोमीटर की दूरी तैराकी में पुरी की है वह टीम की सबसे कम उम्र की और एकमात्र महिला प्रतिभागी थीं।उन्होंने इससे पहले 20 मार्च 2022 को विश्व रिकॉर्ड समय में तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक 29 किमी की दूरी 13 घंटे और 10 मिनट में तय करके पाक जलडमरूमध्य को पार करके भारत का नाम रोशन किया था और वह विश्व की सबसे युवा और सबसे तेज़ महिला तैराक बनी थीं। पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार की उनकी तैराकी रिकॉर्ड की सराहना भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में की थी और उनकी तैराकी उपलब्धि को एशिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। जिया राय प्रतिष्ठित श्राइवर-कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड- 2023 (यूएसए), प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सहित उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ