प्रदर्शनी मेें मिट्टी की कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केन्द्र

रानीकीसराय। स्थानीय व्लाक परिसर मे मंगलवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना के तहत विभिन्न स्टाल मेला प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी मे मिट्टी की कलाकृति विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।हालांकि दोपहर बाद तक रोजगार सेवक समेत कर्मचारी भी नदारत रहे। शासन द्वारा गावो मे रोजगार को बढावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं।समूह के माध्यम से महिलाएं घर बैठे रोजगार के माध्यम से लाभान्वित हो रही है।शासन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोडना है।इसी के तहत मंगलवार को व्लाक परिसर मे स्टाल प्रदर्शनी लगी।प्रदर्शनी मे मिट्टी के निर्मित व्लैक पाटरी के वर्तन खिलौने विशेष आकर्षण के केन्द्र रहे।इसके अलावा शिक्षा विभाग. स्वास्थ्य विभाग. समूह द्वारा तैयार उत्पाद के भी स्टाल लगे रहे।खंड विकास अधिकारी के साथ ही अन्य विभाग के अधिकारियों ने स्टाल मेले का अवलोकन कर मौजूद महिलाओं से जानकारी प्राप्त की।दोपहर बाद तक कई कर्मचारी और रोजगार सेवक नदारत थे जबकि सबकी उपस्थिति अनिवार्य थी। इस दौरान खंडविकास अधिकारी अराधना त्रिपाठी. राजनाथ तिवारी. पंचरतन सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ