सपा नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

आजमगढ़। मिशन 2024 की सफलता के लिए सपा की ओर से नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का जिले में पहुंचने पर पार्टी कार्यालय पर शनिवार को स्वागत किया गया। प्रदेश कमेटी ने पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव व करुणाकांत मौर्य को प्रदेश सचिव बनाया है, तो वहीं संतलाल विश्वकर्मा, कमलेश यादव, दिनेश विश्वकर्मा, लालचंद यादव, राष्ट्रीय पहलवान अनुराग यादव को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य व कमलेश यादव गायक को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, विधायक नफीस अहमद, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनकी अपेक्षा के अनुरूप लगन व निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। हवलदार यादव ने कहा संगठन गांव-गांव में सक्रिय है और सभी पदाधिकारी क्षेत्र में जाएंगे उनको प्रोत्साहित कर संगठन को ताकत देंगे। पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच बताएंगे। संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया। हरिश्चंद्र यादव, हरिराम यादव, राज नारायण यादव, सोमनाथ यादव, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ