खेती के गुुर सीखने के साथ की उन्नतशील बीजों की खरीदारी
दो दिवसीय आयोजन में जिले के 62 किसानों ने किया प्रतिभाग
आजमगढ़। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में जिले के 62 किसानों ने भाग लिया। उपलब्धि यह कि पराली के उचित प्रबंधन के लिए पशुपालन विकास मंत्री डा. संजीव बालियान एवं कुलपति प्रो. विजेन्द्र सिंह ने पवई ब्लाक के सत्तारपुंर निवासी किसान अरुण सिंह को प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र वस्त्र देकर सम्मानित किया। कृषि विज्ञान केंद्र, लदौरा की ओर से किसानों को बस से भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई थी। केंद्र के अध्यक्ष एलसी वर्मा ने बताया कि एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में शामिल किसानों ने वहां से रबी सीजन में उगाई जाने वाली फसलों के उन्नतशील बीजों की खरीदारी के साथ खेती के नए गुर भी सीखे।
किसानों ने भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय में विकसित नवीनतम कृषि तकनीकियों एवं पशुधन प्रबंधन के विषय में जानकारी प्राप्त की। किसान मेले में लगे स्टाल के माध्यम से नए-नए बीज, सब्जियों के पौध की खरीदारी भी की गई। भ्रमण करने वाले किसानों में महेंद्र सिंह, तूफानी यादव, लाल यादव, रामदास चौहान आदि शामिल थे। किसानो के दल का नेतृत्व कृषि वानिकी वैज्ञानिक उमेश कुमार ने किया।
0 टिप्पणियाँ