नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में पारित कर मोदी ने रचा इतिहास: मंजू सरोज

मेहनगर/आजमगढ़। स्थानीय विधानसभा मेहनगर में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने के बाद महिलाओं कि उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है, महिला मंडल अध्यक्ष प्रगति सिंह के नेतृत्व में महिलाओं की रैली निकाल कर दर्जनों गांवों में भ्रमण करती हुई महिलाओं को उनके अधिकार के लिए जागरूक किया, नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करने पर जयनगर चौराहे पर समापन करती हुई मुख्य अतिथि विधानसभा विधायक प्रत्याशी मंजू सरोज ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद् देती हुई बताया कि लगभग 40 वर्षों से अधिक समय होने के बाद भी किसी सरकार ने महिला आरक्षण विल पारित करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, मोदी है, तो मुमकिन है असम्भव कार्य को सम्भव करते हुए महिला आरक्षण विल को नारी शक्ति वंदन आरक्षण विल को पारित करते हुए लोकसभा और राज्यसभा में पास कराकर इतिहास रचने का कार्य किया, महिलाओं का सम्मान बढ़ाते हुए उनके दु:ख दर्द को बहुत ही करीब से समझते हुए महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत करोड़ों महिलाओं के सपने को साकार करते हुए रसोईघर के धूवां से मुक्त कराने का कार्य किया, महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए घर की मुखिया बनाते हुए राशन कार्ड पर उनका स्थान दिलाया। गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए बच्चा पैदा होने पर छ: हजार रुपए उनके खाते में भेजने का कार्य किया। इस अवसर पर बबिता सिंह, प्रतिमा सिंह, पूनम गोड़, अर्चना पाण्डेय, शशिकला गोड़, शिवकुमारी विश्वकर्मा,पूनम सरोज, सीमा शर्मा, सुषमा राजभर, संगीता मौर्य, अनीता तिवारी आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ