हमारी स्मृतियों व विचारों में सदैव जीवित रहेंगे मुलायम सिंह: बलराम यादव

समाजवाद के प्रतीक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें सपाईयों ने दी श्रद्धांजलि

अतरौलिया। समाजवादी  पार्टी कार्यालय पर मनाई गई मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि, राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने दी श्रद्धांजलि। बता दे की मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव के नेतृत्व में समाजवाद के प्रतीक,संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि,नेताजी प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री जैसे पदों पर रहते हुए लोगो की सेवा की, हमारी स्मृतियों व विचारों में सदैव जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज मैं अपने आप को असहज महसूस कर रहा हूं। मुलायम सिंह देश के महान लोगों में से थे उन्होंने राजनीतिक लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल भी गए और अन्य राजनीतिक दलों को संगठित करने का भी कार्य किया। उन्होंने कहा मैं जो भी कुछ आज हूं नेताजी के ही आशीर्वाद से क्षेत्र की सेवा, प्रदेश की सेवा व राज्य की सेवा के रूप में राजनीतिक और सामाजिक तौर पर करने का कार्य किया है। आज उन्हें पुष्पांजलि देते हुए मैं अपने भाव को रोक नहीं पा रहा हूं और उन दिनों की याद मुझे आज सुबह से ही कौंध रही है जिसे मैं रोक नहीं पा रहा हूं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव, नरसिंह, जावेद कुरैसी, रामपति निषाद, जनार्दन यादव, महेंद्र यादव, संजय मिश्रा,गब्बर यादव,मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ