नवरात्र बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व: लालजी यादव

पारंपरिक पोशाक और डांडियों की खनक से नवरात्र का माहौल और भी हो जाता है खुशनुमा: एकता साहनी

 श्री दुर्गा जी नर्सिंग स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्र और गरबा 
कन्धरापुर/आजमगढ़। नवरात्र के पावन अवसर पर जगह-जगह  डांडिया व नवरात्र का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में श्री दुर्गा जी नर्सिंग स्कूल सेहदा में शनिवार को गरबा नृत्य व नवरात्र का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के छात्राओं  व शिक्षको ने कार्यक्रम में  बढ़-चढ़ कर भाग लिया। छात्रों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता साहनी ने कहा कि नवरात्र के शुरू होते ही देशभर में गरबा और डांडिया रास का रंग चारों ओर बिखरने लगता है। मां दुर्गा को प्रसन्‍न करने के लिए जगह-जगह गरबा नृत्‍य और डांडिया रास का आयोजन किया जाता है। इस खूबसूरत पारंपरिक पोशाक और डांडियों की खनक नवरात्र के इस माहौल को और भी खुशनुमा बना देते हैं। छात्राओं व वहां के शिक्षकों  ने धूमधाम से गरबा और नवरात्र को मनाया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक लालजी यादव ने सभी लोगों को नवरात्रि एवं दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं दी, और बताया कि नवरात्र बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस लिए यह पर्व सभी को धूमधाम से मनाना चाहिए, जिससे की हमारी आने वाली पीढ़ी त्यौहारों से सिख लेकर अपना जीवन सुखमय बना सके। इस मौके पर सीमा यादव उपसंचालक, एकता साहनी प्रिंसिपल,  उपप्राचार्य पूजा सिंह शिक्षक, धीरज कुमार, शोभित यादव, प्रिया रानी मिश्रा, राजनंदनी, आशू यादव,शिवबली, प्रतिमा यादव, साधना यादव, प्रिया तिवारी, मीरा, पीयूष कुमार पीयूष गौतम, डॉ. ओंकार व रीतेश राय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ