सुखपुरा, बलिया। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत बांसड़ीह से भाजपा विधायक श्रीमती केतकी सिंह ने सैकड़ों युवतियों के साथ स्कूटी से 30 किलो मीटर (रेवती से सुखपुरा) तक सद्भावना रैली निकालकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। रैली में अपने विधायक के साथ सभी महिला एवं छात्राएं आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आई। रैली में रेनू सिंह, रेखा सिंह, भावना गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, प्रिया चौहान, शांति, शांति राजभर, प्रियंका राजभर, शालिनी उपाध्याय, नलिनी प्रजापति, सुशीला राम, सीता वर्मा, रागिनी वर्मा, ममता सिंह, आंचल, निक्की सिंह, खुशी, स्वर्णकार, आरती सिंह तथा तमाम छात्राएं एवं महिलाओं ने स्कूटी लेकर इस सद्भावना रैली में भाग लिया। सद्भावना रैली की स्वागत करने के लिए सड़कों पर भारी संख्या में जनता फूल और माला लेकर खड़े रहे महिला सशक्तिकरण सद्भावना रैली का समापन सुखपुरा में हुआ, जिसका स्वागत पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजनाथ सिंह ने किया। उमेश सिंह, अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रान्धा सिंह, राकेश सिंह (मुन्ना), गुड्डू उपाध्याय, तूफानी सिंह, विनोद, संतोष रौनियार, श्याम नारायण सिंह, बसंत सैनी, प्रदीप, प्रकाश उपाध्याय, प्यारेलाल चौहान इत्यादि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ