सत्यम शिवम सुंदरम का संदेश देता है आचार्य नरेंद्रदेव का कलात्मक जीवन : यशवंत सिंह

ट्रस्ट परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम 
जहानागंज (आजमगढ़) श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर में मंगलवार को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल एवं समाजवादी विचारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर  कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के आरंभ में उनके चित्र पर एमएलसी यशवंत सिंह सहित तमाम लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
इसके अतिरिक्त देश की सशक्त पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भी याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर पूर्व मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव ने लोक मान्य तिलक के नेतृत्व  में स्वाधीनता आन्दोलन को गति दिया और गाँधी जी के साथ नजर बंद रहे उन्होंने जयप्रकाशनारायण  ,राम मनोहर लोहिया आदि साथियों के साथ कांग्रेस सोसलिस्ट पार्टी का गठन किया तथा आजाद भारत में राज सत्ता से मुक्त रह कर राष्ट्र सेवा किया |आचार्य ने कहा था समाजवाद का सवाल केवल रोटी का  सवाल नही है ,बल्कि समाजवाद मानव स्वंत्रता की कुंजी है | श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्रिक समाजवाद को रास्ट्रीयता और किसान आन्दोलन से जोड़ा | नरेन्द्र देव जी के कला ,जीवन,और साहित्य में  सदा सत्यम शिवम् सुन्दरम का संदेश गुजता रहेगा एमएलसी यशवंत सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के संघर्षमय जीवन एवं देश की पूर्व सशक्त प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला उनके साथ सठियांव प्रमुख अरविंद सिंह, रमेश कनौजिया, उदय शंकर चौरसिया, अशोक पांडेय, लाल बहादुर सिंह, लालू दिलीप मिश्रा, चंचल चौबे,  बृजेश कांदु,  अरविंद सिंह, सुनील सिंह, बल्लू, राम अवतार जायसवाल, बंगाली यादव, एजाज अहमद  सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ