आजमगढ़। सहायक निदेशक (सेवा0 राममूर्ति ने बताया है कि कौशल को काम जन सामान्य को आराम के तहत कौशल प्रदेश के कुशल पेशेवरो को स्व:रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश ने सेवामित्र पोर्टल एवं ऐप लांच किया है। उनके द्वारा नागरिकों को उत्तम सेवाएं उचित दर पर उनके घर पर ही उपलब्ध हो जायेगी। विभिन्न कार्य-जैसे इलैक्ट्रिक रिपेयरिंग, एसी सर्विज, कारपेन्टर, निर्माण कार्य, कैटरिंग, सामान्य पेंटिंग, टेन्ट सर्विस, डिजाइन, आर्किटेक्ट, पलम्बर, आदि सेवायें एक क्लिक पर उपलब्ध हो जायेगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि यह आल-इन वन प्लेटफार्म है। इस कार्य के लिए काल सेन्टर नम्बर-155330 जारी कर दिया गया है एवं एक पूर्णत: समर्पित काल सेन्टर बनाया गया है। जनपद में उपरोक्त सेवा प्रदान करने वाले फर्म इण्टर प्राइजेज सेवाप्रदाता क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क कर सेवामित्र से जुड सकते है एवं जनपद भर के नागरिकों को सेवाप्रदान कर अपना व्यवसाय कई गुणा बढ़ा सकते है। यह एक सरल प्रक्रिया है, जिसकी विभाग द्वारा मदद की जाती है। जनपद के सेवाप्रदाता के लिए नागरिकों के बीच पहुच बढ़ाने का यह एक अच्छा अवसर है।
0 टिप्पणियाँ