दुष्कर्म के मामले में आरोपी का साथ देने वाली महिला गिरफ्तार

आजमगढ़। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म में अभियुक्त का साथ देने वाली अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायालय भेज दिया।10 अक्टूबर को  वादिनी मुकदमा द्वारा फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया कि  सोनू पुत्री बाबूलाल ग्राम खान्जहापुर थाना फूलपुर वादिनी को अपने घर बुलायी ,और नींद की गोली देकर अभियुक्त लालचन्द को अपने घर बुला लिया। अभियुक्त लालचन्द ने वादिनी के साथ से जबदस्ती दुष्कर्म किया, तथा घर वालो को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया।  जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 391/2023 धारा 376,328,506 भादवि और पाक्सो एक्ट बनाम लालचन्द पुत्र उदयराज निवासी सैदपुर थाना फूलपुर एवं सोनू पुत्री बाबूलाल ग्राम खान्जहापुर थाना फूलपुर में  पंजीकृत कर लिया। अम्बारी पुलिस चौकी के प्रभारी रज्जन द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ फरार चल रही वांछित अभियुक्ता  सोनू पुत्री बाबूलाल ग्राम खानजहाँपुर थाना फूलपुर को खानजहाँपुर तिराहे से गिरफ्तार कर अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय को भेज दिया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ