भाजपा सरकार में बहन-बेटियां असुरक्षित: डिम्पल


भाजपा सरकार नौजवानों और बच्चों का भविष्य खत्म
मध्य प्रदेश। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद  डिम्पल यादव ने आज मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड-शो कर पार्टी प्रत्याशी मिनी यादव और निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी श्रीमती मीरा दीपक यादव के पक्ष में रोड-शो किया।
    रोड-शो में डिम्पल यादव को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आये। डिम्पल यादव ने कहा कि यह सरकार महिलाओं के अधिकारों को छीन रही है। भाजपा महिलाओं को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार में महिला अपराध चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। बहन-बेटियों को शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं मिल रही है। बहन-बेटियां असुरक्षित है।
    भाजपा सरकार नौजवानों और बच्चों का भविष्य खत्म कर रही है। लम्बे समय से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। किसानों को सुविधाए नहीं है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। भाजपा ने किसानों से झूठा वादा किया। केन्द्र में दस साल और मध्य प्रदेश में 20 साल से भाजपा सरकार है लेकिन किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। भाजपा ने जनता की उम्मीदों और भरोसे को तोड़ा है।डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ेगी तो गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आदिवासियों के हित में काम होगा। मध्य प्रदेश का विकास होगा। गरीबों को उनका हक और अधिकार मिलेगा। बहन-बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा मिलेगी। श्रीमती डिम्पल यादव ने श्री रामराजा मंदिर और अछरू माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
         

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ