डी.ए.वी पीजी कॉलेज में पटाखा खरीदने वालों की उमड़ी भीड़

इस बार की होली दीपावली अलग है
आजमगढ़। दीपो का उत्सव दीपावली को लेकर जनपद भर में काफी खुशियां दिख रही है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पटाखे की लगी दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के मुख्य चौक से महज कुछ ही दूरी पर स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में लगा पटाखा बाजार। जहां पर पटाखा लेने वालों की भीड़ उमडी है। जब पटाखे खरीदने वालों से बात की गईं कि इस बार की दीपावली और पिछली दीपावली में क्या फर्क दिख रहा है, तो उन्होंने बताया कि दीपो का त्योहार दीपावली जब भी आता है, हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। इस बार की दीपावली काफी अलग है। जिसे लेकर हम काफी उत्साहित हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ