समारोह आयोजन के बावत माता सावित्री बाई फूले शिक्षण प्रशिक्षण
सेवा संस्थान के आयोजक मंडल ने की मंत्रणा
आजमगढ़। माता सावित्री बाई फूले शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 26 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक शुक्रवार को हरवंशपुर स्थित डा अम्बेडकर लाइब्रेरी में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता संस्थान की अध्यक्ष बिन्दू गौतम व संचालन सुनीता भारती ने किया।
तैयारियों बैठक को संबोधित करते हुए बिन्दू गौतम ने कहाकि संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस के मौके पर संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया जाता हैं। जिसमे संविधान में प्रदत्त अधिकार पर चर्चा और उसकी रक्षा के लिए शपथ के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार यह समारोह 26 नवंबर को नगर के डा अम्बेडकर पार्क में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमे संविधान की विशेष जानकारी रखने वाली सहायक प्रोफेसर डा मीता सरल, मुख्य वक्ता डा सपना भारती, जहीन हुमा एड, सीडीपीओ प्रतापगढ़ माधुरी बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमिला गौतम, सरोज यादव, शिखा मौर्या, रूकमणि मौर्य, रेखा अम्बेडकर, पूनम गौतम, शैलेन्द्री बौद्ध आदि उपस्थित रहेंगी।
उपाध्यक्ष सुनीता भारती ने कहाकि संविधान दिवस भारतीयों के लिए सबसे बड़े भारत पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। संस्थान लगातार संविधान के प्रति आमजन को जागरूक करता आया है। संविधान में मिले अधिकारों को आम आदमी जितना अधिक जानेगा उतना अधिक वह लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करेगा।
महामंत्री कुसुम बौद्ध, किरन बौद्ध ने कहाकि समारोह को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा हैं जिसके लिए संस्थान के पदाधिकारियों को दायित्व सौंप दिया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अपील किया कि संविधान दिवस में समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।
इस अवसर पर प्रमिला, ज्ञानमति, जयंती, सुमन, सरिता बौद्ध, शशिकला, सीमा बौद्ध, अनीता बौद्व, सीतारा बौद्ध, प्रतिमा बौद्ध, संरक्षक विनोद महायान, डा राकेश, विनोद रंजन, लालचंद भारती, गामाराम, विनोद आजाद, पतिराम, विनोद, संतलाल आनंद, रामचन्द्र भारती, आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ