आजमगढ़ : भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

लखनऊ से उपचार कार कर घर लौटते समय हुआ हादसा

जीयनपुर कोतवाली के जमसर के पास हुई दुर्घटना

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे ट्रेलन व कार की आमाने की टक्कर हो गई। कार में सवार दादा की मौत हो गई। दो पौत्र व दामाद घायल हो गए। घायलो का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक व खलासी वाहन छोड़ कर फरार हो गए। 
गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के सीहाईसपार गांव निवासी 85 वर्षीय बुद्धिसागर सिंह विमार चल रहे थे। उनका उपचार लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से चल रहा है। बुद्धिसागर के पौत्र 31 वर्षीय वेद प्रकाश सिंह व 30 वर्षीय संदीप सिंह तथा 50 वर्षीय दामाद राजेश शाही निवासी चौतीसा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर लखनऊ डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी वैगनार कार से गए थे। सभी लोग एक कार से घर लौट रहे थे रात करीब आठ बजे कार जीयनुपर कोतवाली के जमसर गांव के पास पहुंची की इस दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोग बचाव के आए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने बुद्धिसागर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनो लोगों को का उपचार चल रहा है। मृतक छह लड़के एक लड़की के पिता थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ