पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं : महेंद्र राजभर

राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा उक्त तीन लोगों की हुई थी शिकायत, जांच के बाद हुई कार्रवाई

मऊ। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त तीन पदाधिकारी को पद मुक्त करते हुए उन्हें न केवल पैदल कर दिया है बल्कि 5 वर्ष के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है। इसके साथ ही अन्य 10 पदाधिकारी को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया है। बताते चलें कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर आए दिन पार्टी की बैठकों में कहां करते थे की पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी लेकिन यह बात कुछ पदाधिकारी को केवल भाषण लगता था। आज मऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने राष्ट्रीय सचिव हरीश राजभर, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर सहित प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्याम बहादुर राजभर  को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने, बड़े पदाधिकारी के साथ अनुशासनहीनता करने एवं निष्क्रिय बने रहने के कारण पार्टी के समस्त पदों से मुक्त करते हुए सभी लोगों को पार्टी से 5 वर्ष तक के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही दो अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों, चार प्रदेश पदाधिकारियों, चार अन्य पदाधिकारियों को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार कोई राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी ने एसपी सुप्रीमो के यहां प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर, राष्ट्रीय सचिव हरीश राजभर, एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्याम बहादुर राजभर की शिकायत की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उक्त शिकायत की जांच एक कमेटी बनाकर कराई। जांच में यह पाया गया कि बृजेश राजभर विधानसभा उपचुनाव में एक भी दिन प्रचार करने नहीं आए और उन्होंने अपने घर से ही फेसबुक और मीडिया के माध्यम से अनर्गल बयान बाजी करते हुए पार्टी के निर्णय के खिलाफ घोसी के मतदाताओं से नोटा का बटन दबाने की अपील किया। यही नहीं उनके द्वारा पार्टी में गुटबाजी किया जाना एवं बड़े कार्यक्रमों में अन्य पदाधिकारी को फोन करके रोका जाना पाया गया। उनके इस पार्टी विरोधी गतिविधियों में राष्ट्रीय सचिव हरीश राजभर, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्याम बहादुर राजभर भी सहभागी रहे। कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने इन लोगों को कई बार समझाया लेकिन नतीजा शून्य ही रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ