आजमगढ़ की दोनों सीटों पर खिलेगा कमल: अशोक सिंह



नवनियुक्त भाजपा भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह का  कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश कर रहा विकास: अशोक सिंह
स्वतंत्र चेतना 
आजमगढ़। भाजपा नवनियुक्त जिला प्रभारी अशोक सिंह का जनपद आगमन पर जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर परिचयात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनियुक आजमगढ़ जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व मुझे आजमगढ़ जिला प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आजमगढ़ जनपद भाजपा के उर्जावान कार्यकर्ताओं से भरा पड़ा है । आगे लोकसभा का चुनाव है  जिसको जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और अपनी पूरी क्षमता से करें। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से विकाश कर रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में विकास और जनकल्याण के कार्यो दम पर जन सहयोग और आप सभी के सम्मिलित प्रयास से आजमगढ़ की दोनों सीटों पर कमल खिलाकर एकबार फिर से प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने का कार्य करेंगें।
इस अवसर पर रामाधीन सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू,घनश्याम पटेल, अरविन्द जायसवाल, जयनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय, दुर्ग विजय यादव, शिवनाथ सिंह, डा श्याम नारायण सिंह,रामपाल सिंह, विपिन सिंह, दिवाकर सिंह, सच्चिदानन्द सिंह, ब्रजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना,विनोद उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल, नन्हकू राम सरोज, हरिवंश मिश्रा, महेन्द्र मौर्या, आनन्द सिंह, विभा बर्नवाल, बबिता जसरआसरइयआ, रविशंकर तिवारी,अवनीश मिश्रा हरिकेश यादव पूनम सिंह, जय प्रकाश सिंह, स्वतन्त्र सिंह मुन्ना, राजेश सिंह महुआरी, हरेन्द्र चौहान, रमाकांत राजभर, पवन देव त्रिपाठी, संजय राम, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, योगेन्द्र यादव, हेमेन्द्र सिंह अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव धर्मेन्द्र सिंह, राजीव शुक्ला पंकज सिंह, मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ