दिव्यांग बिटिया जिया राय को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार, आजमगढ़ वासियों में हर्ष

मेडल सर्टिफिकेट 5 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर आजमगढ़ की बिटिया को किया गया सम्मानित 
आजमगढ़। जनपद की बिटिया प्रसिद्ध दिव्यांग तैराक जिया राय को दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने आजमगढ़ की बिटिया को राष्ट्रपति पुरस्कार देकर सम्मानित किया आजमगढ़ की पहली दिव्यांग बेटी जिसे विश्व पैरा तैराक होने पर दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार समारोह पूर्वक देकर सम्मानित किया गया जिसमें जिया राय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेडल सर्टिफिकेट पांच लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आजमगढ़ की बिटिया जिया राय ने जनपद व प्रदेश का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार पाकर गौरवान्वित किया पूर्व में तैराकी के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड के साथ कई पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी है आजमगढ़ की बिटिया। राष्ट्रपति पुरस्कार पाने से परिवार व जनपद में खुशी की लहर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ