कन्धरापुर/आजमगढ़। बुधवार को कंधरापुर थाना क्षेत्र के खड़कपुर से चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक जावेद अख्तर ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त यासीन शेख पुत्र परवेज शेख शाहपुर मौलानी थाना कंधरापुर का निवासी है। उपनिरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त एक तमंचा व कारतूस के साथ कहीं जा रहा था, पुलिस को देखकर भागने लगा इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में चालान करते न्यायालय भेज दिया गया।
0 टिप्पणियाँ