आजमगढ़। जमानत पर 8 वर्षों से फरार 25 हजार के इनामिया को निजामाबाद सर्विसलांस और स्वाट टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस बहादुरी भरे काम को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बुधवार को पर्यवेक्षण अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल व गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि गिरफ्तार अभियुक्त बबलू यादव पुत्र रामसकल यादव मोहनपुर थाना निजामाबाद का निवासी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सच्चिदानंद यादव थानाध्यक्ष निजामाबाद, श्री प्रकाश शुक्ला प्रभारी स्वाट टीम, सुधीर पाण्डेय उपनिरीक्षक निजामाबाद, अवधेश यादव हेड कांस्टेबल स्वाट टीम, दिनेश कुमार हेड कांस्टेबल सर्विसलांस टीम, चंद्रमा मिश्रा हेड कांस्टेबल सर्विसलांस स्वाट टीम, अजय यादव थाना निजामाबाद, कृष्णचंद थाना निज़ामबाद, अजय यादव व संध्या सिंह लोग शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ