स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया युवा दिवस
आजमगढ़। शुक्रवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा युवा दिवस के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में जाकर क्षेत्र के नौजवानों को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने का अभियान चलाया गया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि देश में हमेशा अत्याचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी ने अपनी कर्तव्य और निष्ठा केबल पर हिंदुस्तान की परचम को विश्व स्तर पर लहराने का कार्य किया देश के हर व्यक्ति को हर गलत कार्य का विरोध खुलकर करना चाहिए। चाहे घर में परिवार में हो स्वामी विवेकानंद आजीवन अपने देश व समाज हित में निस्वार्थ कार्य करते रहे समाज में क्योंकि इतिहास हमेशा टकराने वालों का लिखा जाता है। समाज के हर नौजवान को अपनी तथा अपने लोगों की हक और अधिकार के लिए आगे जाकर आवाज बुलंद कर लड़ना चाहिए इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने अपना-अपना मत व्यक्त किया इस अवसर पर अनिल यादव, डॉ आदित्य सिंह, अशोक कुमार, मिथिलेश यादव, प्रवेश यादव, मनोज विवेक, आकाश, लक्ष्मी आदि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ