दुष्कर्म के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक पीड़िता ने थाने में तहरीर दी की बीते 6 जनवरी को मेरी पुत्री को दो लोग बहला फुसलाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया । इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस में विवेचना शुरू किया और गुरुवार को उपनिरीक्षक  अरविंद कुमार यादव ने अपने हमराहियों सहित दोनों आरोपी गोविंद सिंह पुत्र सूर्य भान सिंह व अरविंद सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह  कों पुलिस ने  ग्राम  बारा थाना मोहम्मदाबाद  जनपद मऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने को ग्राम बारा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ का निवासी बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में प्रेषित कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ