भाजपा सरकार में महिला बेटी सुरक्षित नहीं: डॉ. राजपाल

सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
संवाददाता - रामजीत 
आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय बाजार में समाजवादी पार्टी का पीडीए बूथ पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कार्यक्रम में बीजेपी की केंद्र व राज्य की सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पीडीए ही एनडीए को हराएगा। डॉ. राजपाल कश्यप ने बीजेपी सरकार पर हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाया और कहा कि पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों आदिवासियों का अधिकार छीना जा रहा है। युवाओं को नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन हर वर्ष 2 करोड़ बेरोजगार हो रहे हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था फेल है। महिला बेटी सुरक्षित नहीं है। पिछड़ों दलितों को सपा सरकार में जो सम्मान दिलाने का काम हो रहा था वह बीजेपी सरकार ने बंद कर दिया है। एनडीए के सहयोगी ओमप्रकाश राजभर कभी राजभरों के हक की बात नहीं करते। उनके आरक्षण को लेकर मुद्दा नहीं बनाते। उनको अपने लड़के को सांसद विधायक बनाना है टिकट दिलवाना है। यही हाल संजय निषाद का भी है। अपने पार्टी के वह खुद अध्यक्ष हैं। अपने एक लड़के को विधायक बनाया एक लड़के को सांसद बनाया। एक अन्य लड़के को विधायक बनाना चाह रहे हैं। इस मौके पर गुलाब राजभर संग्राम यादव विधायक अतरौलिया, पूजा सरोज विधायक मेंहनगर सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम के आयोजक इसरार अहमद प्रमुख ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया सुनते हैं डॉ राजपाल कश्यप और वरिष्ठ सपा नेता इसरार अहमद प्रमुख ने क्या कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ