यूपी-बिहार बार्डर पर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने लिया जायजा

बैरिया/बलिया। अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के समय शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी उस्मान, एसएचओ धर्मवीर सिंह, चौकी इचांर्ज चांद दियर राजीव पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर रविवार को भ्रमण किया। सभी ने क्षेत्र के  भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। पहले सभी अधिकारी माझी स्थित जयप्रभा सेतु का निरीक्षण किये। उसके बाद बीएसटी बंधा होते हुए उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर निरीक्षण और चक्रमण। साथ ही बिहार से हर आने वाले वाहनों का भी अपनी मौजूदगी में जांच शुरू कराया। कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने तक उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर वाहनों की जांच जारी रहेगी। अधिकारियों ने सरयू तट व गंगा तट को भी देखा, जो उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर अवस्थित है। वहां भी चौकसी के लिए मातहतों को उचित दिशा निर्देश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि हर आने-जाने वाले वाहन व संदिग्ध पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ऐसे तो कानून व्यवस्था के लिए कोई समस्या नहीं है। लेकिन ऐतियात  के तौर पर हम लोगों ने जांच और चौकसी मुस्तैदी साथ कायम रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ