संकल्प यात्रा में जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता - रमेशचंद यादव 
तहबरपुर/आजमगढ़। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम 
बडसरा खालसा के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में कैंप लगाकर सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा सरस्वती पूजन एवं रथ यात्रा के द्वारा टीवी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एडियो पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव , वीडियो राम सुमिरन चौधरी एवं सचिव हेमंत कुमार श्रीवास्तव ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन में पहुंचाने एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और उसके साथ-साथ लोगों की समस्याओं को अधिकारियों एवं  कर्मचारियों द्वारा सुना गया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान संतोष यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में  जिला मंत्री युवा मोर्चा दुर्गा चौब,े बृजेश पाठक,  सचिव संतोष सिंह ,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अनूप सिंह ,पंचायत सहायक सोनी गुप्ता जी , कोटेदार घनश्याम उपाध्याय, रमाकांत यादव, लेखपाल लालचंद भार्गव, लेखपाल  संतोष शर्मा , अधिकारी एवं कर्मचारी  और क्षेत्रीय  संम्रात लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम सुरिया डीह में दूसरी पाली में समय 2:00 बजे ग्राम प्रधान उदयराज एवं प्रतिनिधि शिवपूजन यादव  की देख रेख में कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में  कृषि  विभाग, पंचायती राज विभाग ,राजस्व विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम में स्टाल लगाकर आम जनमानस को सरकार की जनकल्याणी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य कार्यक्रम का निर्धारण किया गया था। लेकिन  बिजली विभाग के लापरवाही के चलते  कार्यक्रम 2 घंटे लेट हुआ। लेकिन किसी तरह कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
 इस मौके पर मुख्य अतिथि राम यादव विशिष्ट  अथित डॉक्टर संजय यादव ,एल टीअवधेश यादव ,फार्मासिस्ट अनीता चौधरी, मोहम्मद मुफ्ती ,मुख सेविका सावित्री देवी ,सो जूही, सहायिका रामवती, पशु डॉक्टर अरुण यादव, लालचंद यादव, प्रकाश राम ,राजनाथ यादव, लेखपाल संतोष कुमार शर्मा ,ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण मधुसूदन ,सफाई कर्मी राजबहादुर यादव ,कोऑर्डिनेटर प्रमोद यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर कमलेश, अधिकारी गण एवं क्षेत्रीय संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ