आजमगढ़। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में लालगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसौरा में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने क्रायक्रम तैयारी हेतु। कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया साथ ही अधिकारियों से वार्ता कर तैयारी का उचित निर्देश दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज यस एन त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह, भाजपा लालगंज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, जिला महामंत्री सीता चौहान, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय,जिला मंत्री प्रमोद राय, अजय यादव,मंडल अध्यक्ष देवगांव सिधौना राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष पल्हना विक्रांत सिंह, मंडल अध्यक्ष ठेकमा बृजेश राय, आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ