आजमगढ़। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी महिला जिलाध्यक्ष शीला भारती की अध्यक्षता में राज्यपाल को विभिन्न मांगों का ज्ञापन जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से सौपा गया। महिला जिला अध्यक्ष शीला भारती ने बताया हमारी मुख्य मांगे उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये l वाराणसी की बेटियों को भावनाओं का ख्याल रखते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना के लिए देश की बेटियों से माफी मांगेl प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा घटना में भाजपा से संबंधित लोग शामिल हैं। कहने पर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की यह कथन बाद में सच साबित हुआ अतः उनके ऊपर दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए। इस मौके पर रमेश राजभर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, मोहम्मद नजम समीम शहर अध्यक्ष, सीमा भारती, प्रेम चौहान, किरण कुमारी, विवेक राय ,कावेरी दुबे, मीना,सुषमा मंजू, लक्ष्मी ना यादव,विद्या भारती, ,पुनीता पांडे, सरिता राजभर,करिश्मा भारती, शोभा देवी,पद्मावती देवी, राजमती, गीता,मंजू यादव तेज बहादुर यादव,मुन्नू यादव,मुन्नू मौर्य, शाहिद खान, शंभू शास्त्री, प्रदीप यादव, प्रमोद यादव,बृजेश पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ